देवास। पहली बार आधुनिक धुन पर श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव मनेगा। जहाँ हाई वोल्टेज साउंड पर नृत्य कलाकारों द्वारा कान्हा के जन्म को रात्रि 12 बजे प्रस्तुत किया जाएगा। वही लाइव सिंगिंग में कान्हा के विभिन्न रूप भी दिखाई देगें। माखन मटकी का आयोजन भी किया जाएगा और मेल एंड फीमेल लाईव डी.जे., गुजराती ढोल, लिक्विड ड्रमर, बच्चों के लिए किड्स जोन, मटकी फोड प्रतियोगिता का आयोजन होगा। मेहमानों के लिए कई प्रकार के पुरस्कार भी रखे गए है। जैसे बेस्ट डांसर, बेस्ट कपल डांसर, बेस्ट ग्रुप डांसर, बेस्ट ड्रेस- किड्स, कपल एवं ग्रुप। ऑनलाइन भी बेस्ट सेल्फी एवं बेस्ट रिल ऑन इंस्टाग्राम (कान्हा थिम) पर पुरस्कार रखे गए है। कान्हा का मथुरा की जेल में जन्म से लेकर गोकुल (वृंदावन) की लाइव यात्रा का प्रस्तुतीकरण किया जावेगा। जिसमें आतिशबाजी, फूलों की बरसात, नृत्य कलाकारों की प्रस्तुति होगी। खाने की व्यवस्था भी विशेष रूप से की गई है, जिसमें चाट -चौपाटी, फलाहारी, साउथ इंडियन, चाइनीज, इटालियन, दुध कढाय, लस्सी आदि रहेगा। जो आपके मजे को दुगना कर देगें। जन्मोत्सव कार्यक्रम में 3000 मेहमानों के मुताबिक व्यवस्था की गई है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। प्रवेश केवल पास के आधार पर ही दिया जावेगा। जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक मेहमान मोबा. न. 7415967500, 6262440404 व 6262889898 पर सम्पर्क कर सकते है।
Related Posts '
21 OCT
देवास में उड़ान विद हीना द्वारा निःशुल्क महिला विशेष गरबा महोत्सव आयोजित
देवास में उड़ान विद हीना द्वारा निःशुल्क महिला...
20 OCT
देवास नगर में 21 बस्तियों से निकले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन
देवास नगर में 21 बस्तियों से निकले राष्ट्रीय...
19 OCT
देवास में पहली बार आयोजित माँ-बेटी गरबा महोत्सव का भव्य समापन
देवास में पहली बार आयोजित माँ-बेटी गरबा महोत्सव का...
17 OCT
सहोदया अंतरविद्यालयीन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सेन थॉम एकेडमी ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी
सहोदया अंतरविद्यालयीन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में...
17 OCT
देवास जिले में 125 पथसंचलन होंगे आयोजित
देवास जिले में 125 पथसंचलन होंगे आयोजित 500 से अधिक...

