पद्मजा हायर सेकेंडरी स्कूल देवास द्वारा अमृत नगर से कालानी बाग तक एक वृहद तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में स्कूल को दो बैंड दल द्वारा मार्च पास्ट धुन पर सभी बच्चों द्वारा हाथ में तिरंगा लेकर देशभक्ति पूर्ण नारों से रैली मार्ग के निवासियों को उत्साहित किया। रैली में 250 झंडे, 80 स्लोगन पोस्टर लिए बच्चों का अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति उनकी चाल से झलक रही थी। आजादी के सपूतों के रूप में कई बच्चे भी रैली की शोभा बढ़ा रहे थे। रैली में प्राचार्याए उप प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ भी सम्मिलित रहे।


