पराजय के बाद महापौर प्रत्याशी के पति का छलका दर्द सोशल मीडिया पर

– वीडियो डाल कर कांग्रेस के हाल पर चिंता जताई

देवास। कांग्रेस की आपसी गुटबाजी व खींचतान के चलते इस बार नगरीय निकाय चुनाव में महापौर प्रत्याशी विनोदिनी रमेश व्यास की बड़े अंतर से पराजय हुई है। इस पराजय के बाद पहली बार महापौर प्रत्याशी विनोदिनी व्यास के पति प्रदेश कांग्रेस सचिव रमेश व्यास का दर्द छलका और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर “गृह क्लेश के बाद ऐसे ही हाल कांग्रेस के है”। जो वीडियो व्यास ने वायरल किया है, उसमें शेरों के ढूंढ एक शिकार तो कर लिया, किंतु शेर आपस में लड़ाई करने लगे और शिकार मौका पाकर भाग निकला। व्यास का संकेत इस बात से था कि महापौर का टिकट तो वे आए, किंतु कांग्रेसी नेताओं की आपसी लड़ाई के कारण महापौर का पद कांग्रेस के हाथ से चला गया। मीडिया ग्रुप में यह वीडियो व संदेश वायरल होते ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में हलचल हुई और कुछ ही देर बाद व्यास को अपनी पोस्ट डिलिट करना पड़ी। हालांकि तब तक भाजपाईयों ने इस पोस्ट के स्क्रीन शॉट ले लिए। हालांकि असंतुष्ट कांग्रेसियों ने भी व्यास के इस संदेश को न सिर्फ सही बताया, बल्कि यह भी लिखा कि व्यासजी देर आए, पर दुरुस्त आए और खुलकर अपनी बात लिखने की सलाह दी। उधर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने भी व्यास की इस पोस्ट पर अपना कमेंट करते हुए लिखा कि सही कहा आदरणीय व्यासजी। कुल मिलाकर व्यास की इस पोस्ट पर भाजपा-कांग्रेस दोनों ने ही अपनी-अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

Post Author: Vijendra Upadhyay