देवास। गीतांजलि सिंगिंग ग्रुप ने 21 अगस्त को अपने 28 वें कार्यक्रम के अंतर्गत महान हरफनमौला पाश्र्व गायक स्व. किशोर कुमार का जन्म उत्सव (जो 4 अगस्त को रहता हैं) उन्ही के मस्ती भरे गीतों पर आधारित सिंगिंग कार्यक्रम द्वारा मनाया गया। कार्यक्रम खेड़ापति इंटरनेशनल होटल में आयोजित किया गया जिसमे ग्रुप के उदय टाकलकर, चरणजीत सिंह अरोरा, रमेश चंद्र चौधरी, जितेन्द्र शुक्ला, शर्मिला शुक्ला, अक्षित शुक्ला, सुनिल पॉल, अभय मुले , विनोद चौहान, बेबी अनमोल चौहान, राजेश पटेल, डॉ .अतुल बिड़वाई, कमलेश चतुर्वेदी, राजेश कुमार दुबे, श्वेता आठवले, सचिन आठवले, स्नेहमंजीरि भागवत, दीपक देशपाण्डे, विप्लव उपाध्याय, श्रीनिवास डांगे दिनेश बावने, शैलेन्द्र जोशी, ममता पाटणकर, मंदार मुळे, कमलजीत सिंह खनुजा, राजेंद्र पटेल सहित इंदौर, उज्जैन के लगभग 26 गायक- गायिका कलाकारों ने किशोर के एक से बढ़कर एक गीतों को प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सफल किया। कार्यक्रम में किशोर कुमार के बेहतरीन गीतों मेसे एक मैं हूँ झुम झुम झुमरु…….. की उत्कृष्ठ प्रस्तुति के लिए ग्रुप के सदस्य इंदौर से दीपक देशपांडे को बेस्ट ऑफ किशोर की ट्रॉफी ग्रुप के संरक्षक चरंजीत अरोरा एवं संस्थापक उदय टाकलकर द्वारा प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्रोताओं के रूप में मेघना टाकलकर, पल्लवी मुळे, दीपक कर्पे, राजेश शर्मा, ममता शर्मा, डॉ. अश्विन केलकर, डॉ. राजसी भट्ट केलकर, राजेश तलरेजा, अनिता तलरेजा, रश्मि मनियार, हितेश मनियार, उषा जोशी, सरोज विजयवर्गी, रोहित भोरास्कर, कीर्ति भोरास्कर, मनीषा चतुर्वेदी, प्रवीण पाटनकर, सुमन चौहान सहित कई श्रोता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मंदार मूले और उदय टाकलकर ने किया तथा आभार सह- संस्थापक जितेंद्र शुक्ला ने माना।
Related Posts '
21 OCT
देवास में उड़ान विद हीना द्वारा निःशुल्क महिला विशेष गरबा महोत्सव आयोजित
देवास में उड़ान विद हीना द्वारा निःशुल्क महिला...
20 OCT
देवास नगर में 21 बस्तियों से निकले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन
देवास नगर में 21 बस्तियों से निकले राष्ट्रीय...
19 OCT
देवास में पहली बार आयोजित माँ-बेटी गरबा महोत्सव का भव्य समापन
देवास में पहली बार आयोजित माँ-बेटी गरबा महोत्सव का...
17 OCT
सहोदया अंतरविद्यालयीन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सेन थॉम एकेडमी ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी
सहोदया अंतरविद्यालयीन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में...
17 OCT
देवास जिले में 125 पथसंचलन होंगे आयोजित
देवास जिले में 125 पथसंचलन होंगे आयोजित 500 से अधिक...

