देवास। श्री खाटू श्याम सेवा समिति द्वारा आज 4 सितम्बर को मल्हार स्मृति मंदिर में रात्रि 8 बजे से राधाष्टमी महोत्सव में श्री खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बाबा का भव्य दरबार सजेगा, दिव्य ज्योत प्रज्जवलित की जाएगी, छप्पन भोग लगेगा तथा जयपुर के भजन गायक चैतन्य दाधीच एवं देवास के अनूप जैन श्री खाटू श्याम के सुंदर भजनों की प्रस्तुति देंगे। मीडिया प्रभारी अमित पंडित ने बताया कि समिति द्वारा लगातार भजनसंध्या का यह 23 वां वर्ष है। समिति पदाधिकारी एवं सदस्यों ने सभी श्याम प्रेमियों से आग्रह किया है कि वे उक्त कार्यक्रम मेंं पधार कर श्री श्याम बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें।
Related Posts '
05 AUG
नशे में वाहन चलाने वालों पर देवास पुलिस का कड़ा प्रहार
नशे में वाहन चलाने वालों पर देवास पुलिस का कड़ा...
29 JUL
सेंट्रल इंडिया एकेडमी में विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति व्यक्त किया सम्मान एवं कृतज्ञता
सेंट्रल इंडिया एकेडमी में विद्यार्थियों ने...
29 JUL
कैंब्रिज हायर सेकेंडरी स्कूल में गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया
कैंब्रिज हायर सेकेंडरी स्कूल में गुरु पूर्णिमा...
29 JUL
स्वर्गीय विकास जायसवाल की जन्म जयंती पर हुए विविध सेवा कार्य
स्वर्गीय विकास जायसवाल की जन्म जयंती पर हुए विविध...
27 JUL
सेंट्रल इंडिया एकेडमी में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया
सेंट्रल इंडिया एकेडमी में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा...

