देवास। भारत विकास परिषद देवास शाखा द्वारा पारिवारिक मिलन एवं साधारण सभा का आयोजन श्री गोविंद गौ रक्षा धाम में आयोजित किया गया, जिसमें सेंटर रीजन के महामंत्री उज्जैन से पधारे प्रदीप अग्रवाल , विकास रत्न सुनिल लवंगीकर परिषद के प्रांतीय वित्त सचिव, प्रांतीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। प्रांतीय महिला प्रमुख वृषाली आपटे द्वरा वन्दे मातरम गाया, उसके बाद अतिथियों का स्वागत श्रीफल और रुमाल द्वारा किया गया। प्रदीप अग्रवाल का सतीश मुकाती द्वारा ओमप्रकाश गुप्ता का स्वागत ऋषि सोनी ने किया। सुनिल लवंगीकर का स्वागत कीर्ती चव्हाण ने किया। उसके बाद साल भर के किये गये सेवा कार्य की समीक्षा सचिव सुरेश डसानिया ने की और आगे साल भर के सेवा कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई। आय व्यय का ब्योरा कोषाध्यक्ष राजेश जोशी द्वारा दिया गया। अध्यक्ष विक्रम आपटे ने स्वागत भाषण दिया। शाखा महिला प्रमुख अंतिम अग्रवाल और विकास परिषद के सभी सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान द्वारा हुआ। सेवा कार्य करने की शपथ ली गई। संचालन राजेश्री सोनी द्वारा किया गया। पूरे कार्यक्रम में श्री गोविंद गौ रक्षा धाम के दिलिप अग्रवाल द्वारा सहयोग किया गया जो हर साल निशुल्क विवाह का आयोजन भागवत कथा मे करते हैं, दो गौशाला का संचालन भी कर रहे। नये सदस्य प्रमोद बकोरे भी परिषद परिवार मे सम्मिलित हुए। कार्यक्रम मे सभी सदस्यों को पक्षियों को पानी पिलाने के लिए सकोरे का वितरण किया गया।
Related Posts '
29 APR
नर्सरी, केजी-1 और केजी-2 के बच्चों की अब किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी
नर्सरी, केजी-1 और केजी-2 के बच्चों की अब किसी भी तरह की...
29 APR
65 चोरियों का मास्टरमाइंड 7 दिन में गिरफ्तार
65 चोरियों का मास्टरमाइंड 7 दिन में गिरफ्तार तीन...
28 APR
अमलतास और RSS के यूथ गैदरिंग में गूँजा राष्ट्र निर्माण का संकल्प; युवाओं ने ली सेवा की शपथ
अमलतास और RSS के यूथ गैदरिंग में गूँजा राष्ट्र...
28 APR
लघु उद्योग भारती ने उत्साह से मनाया स्थापना दिवस
लघु उद्योग भारती ने उत्साह से मनाया स्थापना...
27 APR
होटल गुलमोहर संचालक गिरफ्तार, बिना आईडी मेहमान ठहराने पर कार्रवाई
होटल गुलमोहर संचालक गिरफ्तार, बिना आईडी मेहमान...

