– जाने क्या कहते है जवाबदार जनप्रतिनिधि
देवास। माँ तुलजा भवानी,माँ चामुण्डा के नाम से पूरे भारत मे देवास शहर प्रसिद्ध है। लाखों लोग कई प्रदेशों से माता टेकरी के दर्शन करने आते है। लेकिन देवास शहर में माता जी कर नवरात्रि त्योहार को लेकर साज-सजावट की की व्यवस्था नही होने को लेकर विरोध हो रहा है। जिसके बाद कुछ जिम्मेदार संस्थाए आगे आई। यह पहली बार ही हुआ होगा जब जनप्रतिनिधियों और अधिकारी की नींद नही खुली,जब विरोध के स्वर उठे तो एक-एक कर जिम्मेदार जागे और अपनी बात सोशल मीडिया पर रख रहे है।
आचार संहिता का बहाना-
आपकों बता दे कि जिले के जिम्मेदार अधिकारी ने इस बार आचार संहिता का बहाना बनाकर शहर के सबसे बड़े त्यौहार में छवि धूमिल करने का प्यास किया है। परम्पराओ को बन्द करने के इस प्रयास का अब शहर की जनता खुलकर विरोध कर रही है। जबके अन्य जिलों में लाख नियम हो लेकिन परम्पराओ के नाम से कोई खिलवाड़ नही किया गया जाता है। केवल देवास ही पूरे प्रदेश मे एक मात्र शहर है जहाँ नित नए प्रयोग किये जाते है और फिर जनता का गुस्सा झेलना पड़ता है।
विरोध के बाद आगे आई संस्थाए-
नवरात्रि का त्यौहार कल प्रारंभ हो जाएगा लेकिन शहर में जैसे सब सुना-सुना सा लग रहा है। तैयारियों के नाम पर माता टेकरी पर विद्युत सज्जा कर दी गयी। लेकिन शहर के मुख्य मार्ग अब भी वीरान लग रहे है। ऐसे ही चलता रहता तो त्यौहार सम्पन्न हो जाता,अगर शहर के जिम्मेदार सोशल मीडिया यूजर्स इस मुद्दे को उठाते नही,जब इस विषय पर चारो और से विरोध शुरू हुआ तो जिम्मेदार संस्थाए आगे आई और शहर को सजाने में जुट गई। संस्था कृपालू ने शहर के मुख्य मार्ग पर लाइट लगा कर साज सजा की। वही गजरा गियर चौराहे पर इंदिरा नगर झुग्गी के युवाओं ने संभाली कमान और अपने स्वयं के पैसे से ध्वज लगाने का काम प्रारंभ किया। गजरा गियर चौराहे पर संस्था मां अंबे, इंदिरा नगर झुग्गी में मां चामुंडा क्लब और गायत्री शक्तिपीठ पर मां तुलजुेश्वरी क्लब ने भी साज सज्जा की कमान संभाली।
इनका क्या कहना है –
सामूहिक प्रयासो से नवरात्रि पर्व पर देवास नगर अपने पूर्ण वैभव से सजेगा, थोड़ी देरी ज़रूर हुई है पर आज रात से कल सुबह तक नगर सजाने की पूर्ण तैयारी है प्रशासन की। – राजेश यादव अध्यक्ष देवास विकास प्राधिकरण
शहर के प्रमुख मार्गों पर सजावट हेतु आदेश पारित हो चुके है। नगर निगम की टीम ओर माँ चामुंडा देवस्थान प्रबंधन समिति की टीम भी जल्द ही सजावट पर कार्य करेगी। देर रात से सजावट का कार्य शुरू हो जाएगा। – रवि जैन सभापति