प्रवासी राजस्थानी संवाद का हुआ आयोजन

प्रवासी राजस्थानी संवाद का हुआ आयोजन

– प्रवासी राजस्थानियों को दिया उद्योग सम्मान

देवास। राजस्थान फाउंडेशन और लघु उद्योग भारती द्वारा संयुक्त रूप से इंदौर/ देवास में प्रवासी राजस्थानी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में इंदौर, उज्जैन, देवास एवं आस पास के स्थानों से प्रवासी राजस्थानियों ने भाग लिया और राजस्थान से अपने जुड़ाव के बारे में चर्चा की।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राजस्थान फाउंडेशन की आयुक्त डॉ. मनीषा अरोड़ा, देवास जिलाधीश ऋतुराज सिंह साथ ही अतिथि ओमप्रकाश मित्तल (पूर्व अखिल भारतीय अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती), श्री समीर मुंडड़ा (अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष), उल्लास वैध (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष) , अतीत अग्रवाल (मास कम्युनिकेशन प्रभारी ) रहे।

इस अवसर पर राजस्थान फाउंडेशन की आयुक्त डॉ. मनीषा अरोड़ा ने प्रवासी समुदाय को संबोधित किया। डॉ. अरोड़ा ने अपने संबोधन के दौरान प्रेजेंटेशन के माध्यम से राजस्थान सरकार द्वारा प्रवासी राजस्थानियों के लिए किये गए नवाचारों और योजनाओं की जानकारी साझा की।
उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार राज्य के सामाजिक आर्थिक विकास में प्रवासी समुदाय की भागीदारी को सुदृढ़ करने एवं प्रवासियों के विभिन्न मुद्दों का समाधान बेहतर रूप से करने के उद्देश्य से एक नया विभाग स्थापित करने जा रही है। इसके अलावा प्रवासी राजस्थानी दिवस का आयोजन, प्रवासी राजस्थानी सम्मान अवॉर्ड, प्रत्येक जिले में प्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति, राजस्थान फाउंडेशन के नए चैप्टर्स का गठन इत्यादि के बारे में भी जानकारी साझा की गई। डॉ. अरोड़ा ने आरआईंपीएस 2024 (निवेश प्रोत्साहन नीति) की विशेषताओं पर प्रकाश डाला और राज्य सरकार द्वारा जारी की गई विभिन्न सेक्टोरल नीतियों के बारे में भी जानकारी दी।

कार्यक्रम में शामिल प्रवासी राजस्थानियों ने न केवल अपने अनुभव साझा किए बल्कि राजस्थान के विकास में अपनी भागीदारी को लेकर गहरी रुचि और उत्साह भी दिखाया। लघु उद्योग भारती, देवास द्वारा मध्यप्रदेश में विभिन्न स्थानों पर अपने उद्योग चला रहे प्रवासी राजस्थानियों अनुराग बोथरा, विनोद राठी, पंकज अटल, हुकुम चंद जांगिड़, रवि पोद्दार, शिव जी शर्मा, अंजन शाह, राहुल कसट, हरी अग्रवाल को मेमेंटो देकर उद्योग सम्मान से सम्मानित किया गया।
साथ ही देवास तहसीलदार श्रीमती सपना शर्मा जो की राजस्थानी प्रवासी है, का भी सम्मान किया गया।

इस अवसर पर इकाई अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता, सचिव विजेंद्र उपाध्याय, सुभाष सिंधे, हरीश जैन साथ ही महिला इकाई से अध्यक्ष श्रीमती रचना तलाटी, सचिव
श्रीमती किंशु गुप्ता महिला इकाई, सह सचिव श्रीमती राधिका मुंदड़ा एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र जायसवाल ने किया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी संजय कारपेंटर ने दी।

Post Author: Vijendra Upadhyay