माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस पर निकली शोभायात्रा का श्री खाटू श्याम सेवा समिति ने किया स्वागत
देवास। श्री माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस महेश नवमी की संध्या को निकली शोभायात्रा का श्री खाटू श्याम सेवा समिति के सदस्यों द्वार भव्य स्वागत किया गया सभी ने भगवान महेश की पूजन अर्चन कर यात्रा में शिव पार्वती गणेश के रूप में सज्जित बच्चों एवं माहेश्वरी बंधुओं पर जमकर पुष्प वर्षा की माहेश्वरी समाज जिलाध्यक्ष कैलाश डागा देवास अध्यक्ष मनोज बजाज का श्याम दुपट्टे से अभिनंदन किया। स्वागत करने वालो में अध्यक्ष जे पी शर्मा नरेंद्र मूंदड़ा अशोक सोमानी प्रकाश अग्रवाल पवन विजयवर्गीय अरविंद महाजन पप्पी भूतड़ा देवेन शर्मा पीयूष शर्मा ओमी नामदेव, सौरभ गोयल, इंद्रेश आदि उपस्थित थे उक्त जानकारी राजेश कचौलिया एवं देवेन शर्मा ने दी।


