राजयोग सेवा केंद्र पर भजन मंडली का स्वागत 

राजयोग सेवा केंद्र पर भजन मंडली का स्वागत

देवास। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय राजयोग सेवा केंद्र मोती बंगला सेन्टर पर भजन मंडली का स्वागत किया गया l भजन मंडली की महिला सदस्यों के द्वारा राजयोग के द्वारा होने वाले लाभ के बारे में जाना। ब्रह्मा कुमारी भगवती बहन ने सभी महिला सदस्यों का स्वागत किया। भगवती दीदी ने बताया कि परमात्मा द्वारा शिक्षित राजयोग मेडिटेशन एक ऐसा अभ्यास है जिसके माध्यम से हम परमात्मा से जुड़ना सीखते हैं। राजयोग के नियमित अभ्यास से हम परमात्मा से सर्व संबंधों की अनुभूति एवं सर्व शक्तियों की स्वयं में धारणा कर सकते हैं। यह एक बेहद सरल परंतु शक्तिशाली अभ्यास है, जो कहीं भी, किसी भी समय और खुली आँखों के साथ किया जा सकता है। इस उपलब्ध पर ब्रह्मा कुमारी ऋतु दीदी, गोविंद भाई, कोमल बहन एवं रणवीर सिंह भाई सहित संस्था के सदस्यों द्वारा सभी का स्वागत किया गया।

Post Author: Vijendra Upadhyay