अमलतास अस्पताल द्वारा जिले के शासकीय अस्पतालों में क्वालिटी अवेयरनेस अभियान

अमलतास अस्पताल द्वारा जिले के शासकीय अस्पतालों में क्वालिटी अवेयरनेस अभियान

देवास। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के तहत, अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, बांगर द्वारा देवास जिले में क्वालिटी अवेयरनेस अभियान शुरू किया गया। यह गरिमामय कार्यक्रम क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की क्वालिटी एडवाइजरी प्रमोशन कमेटी (Q-PAC) की एक अनूठी पहल है, जो अमलतास एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन एवं Q-PAC (INDIA) के सदस्य मयंकराज सिंह भदौरिया के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया है। इस अभियान की भव्य शुरुआत 3 जुलाई 2026 को महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय, देवास में विशेष सत्र से की गई।

जिला प्रशासन देवास एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) के सहयोग से आयोजित इस विशेष जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ और तकनीशियनों को स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कई बेहद संवेदनशील और जरूरी विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षित किया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से पे

शेंट क्वालिटी केयर एंड सेफ्टी, इंफेक्शन कंट्रोल, आपातकालीन स्थिति में जान बचाने की तकनीक यानी सीपीआर (CPR), अस्पताल में अग्नि सुरक्षा के इंतजाम और प्रबंधन (Fire Safety), हाथों की स्वच्छता (Hand Hygiene), दवाइयों के सुरक्षित रख-रखाव और उपयोग के नियम (Medication Safety) तथा स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता का स्तर बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल थे।

शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवास के कलेक्टर ऋतुराज सिंह और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. सरोजिनी जेम्स बैक की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। इसके साथ ही शासकीय जिला स्वास्थ्य विभाग देवास की ओर से सिविल सर्जन डॉ. आर.पी. परमार और आरएमओ (RMO) डॉ. अजय पटेल अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के क्वालिटी डायरेक्टर डॉ. जावेद अली भी विशेष रूप से उपस्थित रहें।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार, जिला चिकित्सालय देवास में 3 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम के बाद यह अभियान निरंतर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित होगा। ताकि शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों को गुणवत्ता मानकों के अनुरूप सुदृढ़ और उन्नत बनाया जा सके।

Post Author: Vijendra Upadhyay