कैंब्रिज हायर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस मनाया

कैंब्रिज हायर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस मनाया

देवास। कैंब्रिज हायर सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्य आर.पी. मिश्रा एवं समस्त स्टाफ सदस्य और पालकगण की उपस्थिति में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर पूजन कर प्राचार्य के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात सभी बच्चों के द्वारा रंगारंग राष्ट्रीयता से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई सभी पालक गण एवं बच्चों ने इसकी सराहना की प्राचार्य ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की एवं कहां स्वतंत्रता हमारे पूर्वजों ने हमें प्रदान की है लेकिन इसे संभाल कर हमें रखना है। इसे बनाए रखना है एवं देश के विकास में हमें सहयोग प्रदान करना है राष्ट्र की संपत्ति की रक्षा करना है देश हित के कार्य हमें करना है। कार्यक्रम उपरांत मिठाई वितरण किया गया कार्यक्रम का संचालन छात्र कुलदीप जोशी एवं छात्रा वंशिका जादोन के द्वारा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संयोजन एवं निर्देशन श्रीमती प्रज्ञा मिश्रा मैडम, हर्षा मैडम, दृष्टि मैडम, संगीता मैडम, रागिनी रेंगे मैडम साथ ही स्टाफ सदस्यों के द्वारा किया गया आभार महेन्द्र जैन सर के द्वारा माना गया।

Post Author: Vijendra Upadhyay