अमलतास विश्वविद्यालय में हुआ खेलो इंडिया संवाद

अमलतास विश्वविद्यालय में हुआ खेलो इंडिया संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के युवाओं से किया संवाद

देवास। हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचन्द्र के जन्मदिवस राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में खेलो इंडिया संवाद- खेल की बात, प्रधानमंत्री के साथ कार्यक्रम का आयोजन अमलतास विश्वविद्यालय देवास में किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर के युवाओं, खिलाड़ियों एवं विद्यार्थियों से वर्चुअल माध्यम से संवाद किया। राष्ट्रव्यापी इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को भारत की खेल यात्रा, फिटनेस, युवा नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में देवास शाजापुर संसदीय क्षेत्र के सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में अमलतास संस्थान देवास के चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया, अपर कलेक्टर (एडी एम) देवास शोभाराम सोलंकी, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नामित नोडल अधिकारी सागर वाधवानी, सहित अमलतास विश्व विद्यालय के प्रो चांसलर डॉ. सलिल भार्गव, कुलपति डॉ. आर.के सिंह. डीन डॉ. ए.के. पीठवा, निदेशक डॉ. प्रशांत, मार्केटिंग डायरेक्टर अश्विन तंवर, सभी महाविद्यालय के प्राचार्य एवं युवा छात्र की पूरी टीम उपस्थित रहकर सहयोग प्रदान किया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के पूजन एवं माल्यार्पण साथ किया गया। इसके पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री द्वारा युवाओं से खेल, फिटनेस, युवा शक्ति एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर संवाद किया। कार्यक्रम में लगभग 400 युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने भी उपस्थित युवाओं से संवाद किया तथा खेलों एवं युवा शक्ति के महत्व पर अपने विचार साझा किए। सांसद ने उपस्थित राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के युवा खिलाड़ियों से भी संवाद किया और उनके खेल अनुभवों एवं उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में देवास की युवा प्रतिभाओं एवं खेल जगत से जुड़े व्यक्तित्वों की भी सहभागिता रही। इस अवसर देवास क्षेत्र से अंतराष्ट्रीय स्तर पर चिन्हित खिलाडी एवं कार्यक्रम में वरिष्ठ खेल प्रशिक्षक एवं विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अंबाराम राजोरिया द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान देवास जिले के युवाओं को अपने विचार, सुझाव एवं नवाचार प्रधानमंत्री तक पहुंचाने के लिए आइडिया बॉक्स की जानकारी दी गई। युवाओं से खेल, युवा विकास, राष्ट्र निर्माण तथा विकसित भारत के निर्माण से जुड़े अपने अभिनव विचार साझा करने का आह्वान किया गया। इसके साथ ही विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 से संबंधित पोस्टर का भी अतिथियों द्वारा विधिवत विमोचन किया गया। युवाओं को इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में सहभागिता करने तथा नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

Post Author: Vijendra Upadhyay