देवास। स्थानीय गोकुल गार्डन में पूरे मध्यप्रदेश से लगभग 41 जिलों के 180 प्रतिनिधियों की कार्यसमिति की बैठक आज प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता द्वारा केसरिया ध्वज फहरा कर प्रारंभ की गई। सभी सदस्यों ने अपनी पंचायत से लेकर जिले तक का ब्यौरा प्रस्तुत किया। सदस्य संख्या बढ़ाने हेतु विस्तृत चर्चा की गई छोटे छोटे नगरों में पंचायत स्तर पर रहने वाले वैश्य बंधुओं को महासम्मेलन से जुडऩे के कार्य विधि तैयार की गई इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि हमें पूरी मेहनत और लगन के साथ वैश्य समाज को एक करने हेतु प्रयास करना है, और बिखरे हुए वैश्य समाज को एक करना है । अतिथि परिचय जिला अध्यक्ष एवं संचालन अशोक सोमानी ने किया। स्वागत भाषण प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण शाह ने दिया, साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष गिरिराज पोत्दार ने भी इस अवसर पर सभी को संबोधित किया। 2 दिन के कार्यक्रम की रूपरेखा संभागीय महामंत्री सत्यनारायण लाठी ने प्रस्तुत की । पूरे प्रदेश भर के 41 जिलों से जिला पदाधिकारियों ने उपस्थिति दर्ज कराई । परंपरा अनुसार सभी का तिलक लगाकर, फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया । उत्साह पूर्ण वातावरण में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रारंभ हुई । महिला इकाई द्वारा स्वागत गीत एवं वैश्य गान प्रस्तुत किया गया। मंच पर उमाशंकर गुप्ता के साथ कार्यकारी अध्यक्ष गिरिराज पोत्दार , प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण शाह , प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र कावडिया , कुलदीप घारिया, विजय झांझरी, अरविंद बागड़ी, भगवान दास अग्रवाल, कमल अजमेरा, राजेश अग्रवाल सहित अनेक अतिथि उपस्थित थे । दोपहर पश्चात पूरे जिले भर से आए हुए आजीवन सदस्यों का सम्मेलन प्रारंभ हुआ। रात्रि को 8 बजे वैश्य महासम्मेलन के जिला महामंत्री एवम् राष्ट्रीय भजन गायक सब के लाडले द्वारका मंत्री द्वारा श्याम संकीर्तन किया गया। खाटू श्याम जी का आकर्षक फूलों से श्रृंगार और छप्पन भोग के साथ बाबा की पवित्र ज्योति प्रज्वलित की गई।
उपस्थित कार्यसमिति एवं उपस्थित आजीवन सदस्यों ने भजनों का आनंद लिया एवं भजनो पर जमकर झूमे। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत नगर अध्यक्ष कृष्णा विजयवर्गीय ,विशाल अग्रवाल गौरव खंडेलवाल, द्वारका मंत्री, राजेन्द्र मनोज संघवी, पियुष पोरवाल, मोहनलाल पोरवाल, गौरव गुप्ता, आलोक अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता, ओम तापडिय़ा ,दिलीप जैन दीपक गर्ग,संजय कटारिया, राकेश गुप्ता, आकाश अग्रवाल, मंजू जैन, आयुषी गुप्ता ,सुषमा गुप्ता, दुर्गा पोरवाल द्वारा किया गया । उक्त जानकारी कार्यालय मंत्री अमित गुप्ता एवं मीडिया प्रभारी अशोक गुप्ता ने दी।

