निलेश वर्मा
पोलाय जागीर
समीपस्थ शा.उ.मा.वि बावई के प्राचार्य शु.श्री संगीता जैन के निर्देशन में विद्यालय के अध्यापक चंद्रमणि जोशी एंव रीना गुप्ता द्वारा स्कूल चलो अभियान के तहत शाला आने के लिए छात्र छात्राओं को प्रेरित किया गया।
पालको को घर-घर जाकर जागरूक किया गया,उन्हें शिक्षा के महत्व से परिचित कराने, शत-प्रतिशत बालक-बालिकाओं का एडमिशन एवं उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजने हेतु प्रेरित किया गया। एंव शासन द्वारा चलाये जा रहै ‘स्कूल चलो अभियान’ को सफल बनाने का आव्हान किया है।
इसी प्रकार ग्राम डकाच्या एंव पोलाय जागीर मै सोमवार को पालक एंव विद्यार्थियों से प्रवेश लेने एंव नियमित शाला आने हेतु प्रेरित किया गया। एंव शासन की 2 अप्रैल से शिक्षा मंत्र प्रारंभ करने की मंशा एंव उद्देश्यो से भी अवगत कराया गया।

