देवास । लक्ष्मीनारायण भुवन क्लब के तत्वधान में ग्रीष्मकालीन बैड्मिंटन शिविर का भव्य शुभारम्भ एलएनबी क्लब में किया गया जिसमें लगभग 40 से 50 खिलाडिय़ों ने भाग लिया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी रमा चौबे, दीपा अग्रवाल, डॉक्टर सुनिता गुप्ता , मीना राउ मेडम व मेडम भड़कमकर रही। सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत रवि जैन, एलएनबी सचिव संजय शर्मा, एडवोकेट अजय शास्त्री, राजेंद्र अग्रवाल, संतोष जैन, अजय राणा ने किया। तत्पश्चात रवि जैन द्वारा एनआईएस कोच रोहित गुप्ता का सम्मान किया गया । कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार श्रीकांत उपाध्याय व आभार संजय शर्मा ने माना ।

