देवास। लायनेस क्लब ऑफ देवास की साधारण सभा की बैठक में पूर्व अध्यक्षों का सम्मान किया गया। साथ ही पक्षियों के दाने पानी के लिये सकोरों का वितरण किया गया। एक जरूरतमंद सिलाई सेंटर को कूलर भेंट किया गया। दो जरूरतमंद लड़कियों को ब्यूटी सेंटर प्रारंभ करवाया गया। पूर्व अध्यक्षों में ला. किरण धूत, कांता खंडेलिया, रेणु शर्मा, सुषमा अरोरा, गरिमा सोनी, संगीता गोयल, बीना अग्रवाल, रमा चौबे, दिव्या गोटी उपस्थित थीं जिन्हें क्लब अध्यक्ष सफिया कुरेशी द्वारा सम्मानित किया गया। सेवाओं की श्रृंखला निरंतर जारी रहेगी क्योंकि क्लब को डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट 3233जी-1 ला. सरला सामरिया द्वारा विभिन्न अवार्डो से सम्मानित किया गया जिसमें सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष का सम्मान ला. सफिया कुरेशी, श्रेष्ठ सचिव ला. हीना राठौर, देहदान, शिक्ष, पर्यावरण, संरक्षण, दिव्यांग एवं वृद्धजन सेवा, फूड फार हंगर और श्रेष्ठ स्थाई गतिविधियों के लिये सम्मानित किया गया।
Related Posts '
31 AUG
सेंट्रल इंडिया एकेडमी का खो-खो में शानदार प्रदर्शन
सेंट्रल इंडिया एकेडमी का खो-खो में शानदार...
26 AUG
स्कूल वैन घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, सख्त कार्रवाई के निर्देश
स्कूल वैन घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान,...
25 AUG
राष्ट्रीय खेल दिवस पर अमलतास विश्वविद्यालय में होगा खेलो इंडिया संवाद
राष्ट्रीय खेल दिवस पर अमलतास विश्वविद्यालय में...
25 AUG
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर 15 अधिकारियों के वेतन काटने के आदेश
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर 15...

