देवास। द वार ऑफ टेलेंट एक यूनिक वेब रियेलटी शो जिसके ऑडिशन पूरे भारत के 50 शहरों में हो रहे हैं। मध्यप्रदेश में देवास शहर में पहली बार किसी रियलिटी शो के आडिशन हो रहे हैं। देवास के लिये यह सुनहरा अवसर है। इस शो में 4 से 45 वर्ष की उम्र के कलाकार डांसिंग, एक्टिंग, सिंगिंग, मॉडलिंग में भाग ले सकते हैं। सभी शहरों में आडिशन द वार ऑफ टेलेंट के निदेशक (एबसीडी मूवी फेम) पराग व प्रयास चौधरी स्वयं ले रहे हैं। शो में निर्णायक के रूप में सैकडों फिल्मों के सुप्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर स्माईल दरबार और डांस इंडिया डांस व झलक दिखला जा फेम डांसर व एक्टर सलमान युसुफ खान नजर आएंगे। शो की खास बात यह है कि सभी कलाकार बिना किसी इलिमिनेशन के फायनल तक जाएंगे। इस रिएलिटी शो का आडिशन देवास में 23 जून को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक औदुम्बर धर्मशाला में रहेगा। ऑडिशन की अधिक जानकारी के लिये जलवा डांस क्लास पर संपर्क कर सकते हैं
Related Posts '
04 JUN
ऑपरेशन त्रिनेत्रम से खुली दो चोरियों की गुत्थी, 4 आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन त्रिनेत्रम से खुली दो चोरियों की गुत्थी, 4...
03 JUN
अमलतास अस्पताल के चिकित्सको ने मरीज के पेट से निकालीं खजूर के आकार की 51 पथरियां
अमलतास अस्पताल के चिकित्सको ने मरीज के पेट से...
03 JUN
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर कलेक्टर से मिला दिव्य योग संस्थान का प्रतिनिधिमंडल, हुई चर्चा
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर कलेक्टर से मिला...
31 MAY
देवास में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को सशक्त बनाने हेतु राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन
देवास में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को सशक्त...
29 MAY
अमलतास विशेष विद्यालय के बच्चों ने डी-मार्ट में सीखे आत्मनिर्भरता और लेन-देन के कौशल
अमलतास विशेष विद्यालय के बच्चों ने डी-मार्ट में...

