देवास। ग्लोबल वार्मिंग से धरती के पर्यावरण में आ रहे विपरीत परिणामो को कम करने के उद्देश्य से लायंस क्लब ऑफ देवास सिटी द्वारा अपने स्थाई कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय एबेनेजर हायर सेकेंडरी स्कूल, मेंढकी रोड एवम ए बी रोड़ स्थित गोमती नगर उद्यान में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर उनके रखरखाव का संकल्प लिया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन डॉ आर सी शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लायन कैलाश अग्रवाल, सचिव लायन ओम प्रकाश बंसल, कोषाध्यक्ष लायन भगवान गोयल के साथ वरिष्ठ सदस्य एवम एबेनेजर स्कूल के संचालक लायन अशोक जोशी, लायन आर सी पालीवाल, लायन आर पी अग्रवाल, लायन डॉ प्रकाश गर्ग, लायन डॉ योगेश वालिम्बे, लायन डॉ शिवेंद्र मिश्रा, लायन अरुण जोशी, सुरेश परवाल, मनोज बिंदल, लायन मुकेश चतुर्वेदी, लायन साधना चतुर्वेदी ,लायन प्रमोद गुप्ता, लायन रेणु शर्मा आदि सदस्यो की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
Related Posts '
27 OCT
सेन थॉम एकेडमी के स्केटर आहिल ने जीते तीन स्वर्ण और एक रजत पदक
सेन थॉम एकेडमी के स्केटर आहिल ने जीते तीन स्वर्ण और...
26 OCT
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के स्वयंसिद्धा 3.0 दीपावली मेले का हुआ समापन
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के स्वयंसिद्धा 3.0...
26 OCT
चंदाना के विनोद जायसवाल सहित अवैध शराब कारोबार से जुड़े 10 आरोपी गिरफ्तार
चंदाना के विनोद जायसवाल सहित अवैध शराब कारोबार से...
24 OCT
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय स्वयंसिद्धा दीपावली मेले का शुभारंभ
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय...

