देवास। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा द्वारा आज प्राथमिक विद्यालय इटावा में होनहार बच्चो का सम्मान किया एवं बच्चों के लिए पांच क्लासो में पंखे लगवाए। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर की उपरांत क्लास के होनहार बच्चो को फूल माला पहना कर उनका सम्मान किया। हेड मास्टर शिवेश शर्मा द्वारा परिषद के अध्यक्ष ऋषि सोनी, सचिव आनंद अधिकारी, प्रांतीय उपाध्यक्ष मनीष माहेश्वरी एवं संगठन मंत्री सुरेश डसानिया एवं सारंगपुर से पधारे वरिष्ठ मांगीलाल सोनी का स्वागत किया। स्कूल की शिक्षिका रेखा कुलकर्णी, रेखा शर्मा, लता मिश्रा आदि उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन हेमलता उपाध्याय ने किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बबलूराव ने दी।
Related Posts '
27 OCT
सेन थॉम एकेडमी के स्केटर आहिल ने जीते तीन स्वर्ण और एक रजत पदक
सेन थॉम एकेडमी के स्केटर आहिल ने जीते तीन स्वर्ण और...
26 OCT
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के स्वयंसिद्धा 3.0 दीपावली मेले का हुआ समापन
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के स्वयंसिद्धा 3.0...
26 OCT
चंदाना के विनोद जायसवाल सहित अवैध शराब कारोबार से जुड़े 10 आरोपी गिरफ्तार
चंदाना के विनोद जायसवाल सहित अवैध शराब कारोबार से...
24 OCT
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय स्वयंसिद्धा दीपावली मेले का शुभारंभ
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय...

