देवास। नगर निगम द्वारा संपत्तिकर के बकायादारों से कर की वसूली सख्ती से करने हेतु कुर्की की कार्यवाही की जा रही है। 18 दिसम्बर को चंद्रशेखर आजाद मार्ग निवासी अशोक मूलचंद खत्री पर 1 लाख की राशि बकाया होने पर इनकी कुर्की की कार्यवाही मौके पर करने के दौरान इन्होने 20 हजार की राशि जमा करा दी। इसके पश्चात रघुनाथपुरा निवासी मुर्तुजा शमशुद्दीन पर 21 हजार की राशि बकाया थी। इनके द्वारा भी कुर्की की कार्यवाही करते ही 10500 की राशि जमा कराई गई। इसी प्रकार रघुनाथ पुरा निवासी ग्यारसीराम हलकेराम पर 22 हजार की राशि बकाया होने से इनकी टीवीएस गाडी, फ्रीज एवं टीवी की जप्ती कर कुर्की की गई। कुर्की की कार्यवाही निगम राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक, के नेतृत्व में कुर्की दल में राजस्व उपनिरीक्षक इंद्रजीतसिंह कपूर, प्रकाश जेतवाल, अजीज खान, रामचंद्र हरके, वार्ड प्रभारी संजय पारखे, इरफान पठान, संजय सांगते द्वारा संयुक्त रूप से की गई। नगर निगम द्वारा बकायादारों के विरूद्ध कुर्की की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
Related Posts '
27 OCT
सेन थॉम एकेडमी के स्केटर आहिल ने जीते तीन स्वर्ण और एक रजत पदक
सेन थॉम एकेडमी के स्केटर आहिल ने जीते तीन स्वर्ण और...
26 OCT
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के स्वयंसिद्धा 3.0 दीपावली मेले का हुआ समापन
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के स्वयंसिद्धा 3.0...
26 OCT
चंदाना के विनोद जायसवाल सहित अवैध शराब कारोबार से जुड़े 10 आरोपी गिरफ्तार
चंदाना के विनोद जायसवाल सहित अवैध शराब कारोबार से...
24 OCT
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय स्वयंसिद्धा दीपावली मेले का शुभारंभ
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय...

