देवास। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी जिला देवास द्वारा सोमवार 7 जनवरी को प्रातः 10 बजे जिला मुख्यालय कलेक्टोरेटके सामने सामूहिक वंदे मातरम् का गान किया जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नंदकिशोर पाटीदार ने बताया की पार्टी जनो के नेतृत्व मेंआयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक वआमजन भाग लेंगे।
श्री पाटीदार ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के आदेश पर 1 जनवरी को भोपाल स्थित मंत्रालय के समक्ष परम्परागत रूप से प्रत्येक माह की पहली तारीख को होने वाला वंदे मातरम् गान नहीं हो पाया। कांग्रेस सरकार के इस कृत्य से करोड़ों प्रदेशवासियों की भावनाएं आहत हुईं। कांग्रेस सरकार की दमनकारी नीति के विरोधमें प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 7 जनवरी को प्रातः 10 बजे स्थानीय कलेक्टोरेट केसामने वंदे मातरम् का सामूहिक गान होगा। श्री पाटीदार ने सभी से प्रातः 10 बजे तक कलेक्ट्रोरेट पहुँचकर वंदे मातरम गान करने की अपील की है।

