देवास। रोटरी क्लब द्वारा 1 जुलाई को डॉक्टर्स डेे मनाया गया। क्लब सदस्यों ने एम जी हास्पिटल जाकर गुलाब की कली भेंट कर डॉक्टरों का सम्मान किया। इसके पश्चात अन्य प्रतिष्ठित अस्पतालों में जाकर भी डॉक्टरों का सम्मान किया गया। पशु चिकित्सालय में डॉक्टरों के सम्मानित होने के पश्चात कहा कि हमें तो अक्सर लोगों के ताने ही सुनने को मिलते है आपके द्वारा सम्मानित होने पर हमें खुशी हुई और हमें लगा कि हम भी समाज के लिये कार्य कर रहे है। पशु चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सक से क्लब अध्यक्ष सुधीर पंडित एवं सचिव समरजीतसिंह जाधव ने आवारा मवेशियों एवं कुत्तों की नसबंदी की चर्चा की। इस अवसर पर जीएस. चंदेल, डॉ. सुरेश शर्मा, हेमंत वर्मा, पी.एन.तिवारी, सुरेश दसानिया, जयनारायण जायसवाल, संदीप भटनागर, दिनेश राठौर, ओ.पी. पाटिल, नवीन कानूनगो, जे.एस. कुशवाह तथा नवीन सदस्य मितेश पाठक व अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Related Posts '
05 OCT
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के 74 विद्यार्थियों ने महू स्थित इंफेंट्री म्यूजियम का भ्रमण किया
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के 74 विद्यार्थियों ने महू...
04 OCT
ऑनलाइन बिजनेस के नाम पर 9 लाख की ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
ऑनलाइन बिजनेस के नाम पर 9 लाख की ठगी करने वाले तीन...
03 OCT
लघु उद्योग भारती के उद्यम समागम 2026 का समापन
लघु उद्योग भारती के उद्यम समागम 2026 का समापन निजी...
03 OCT
ड्रोन से अवैध गांजा खेती का खुलासा, 354 पौधे और 686 किलो गांजा जब्त
ड्रोन से अवैध गांजा खेती का खुलासा, 354 पौधे और 686 किलो...
01 OCT
आपराधिक मामलों से पार्षद प्रतिनिधि के गले की हड्डी बने प्रवीण वर्मा, भाजपा में कार्रवाई की चर्चा
आपराधिक मामलों से पार्षद प्रतिनिधि के गले की हड्डी...

