देवास। जिला अभिभाषक संघ के सदस्य श्री पंकज बुटानी एवं सुश्री स्वाती कौशल का सिविल जज में चयन होने पर संघ द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें दोनो जजो का उनके परिवार सहित शाल-श्रीफल से सम्मान संघ के अध्यक्ष मनोज हेतावल, उपाध्यक्ष चंद्रपालसिंह राजपूत (चंदू दरबार), सचिव प्रवीण शर्मा, सहसचिव चंद्रपालसिंह राठौड़, कोषाध्यक्ष लोकेश जोशी, पुस्तकालय सचिव पंकज मागरोलिया आदि ने स्वागत किया।
इसके साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता श्री कुलदीप शर्मा व श्री संजय कसेरा जो कि जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम किए जाने वाले शवो के लिए निशुल्क कीट प्रदान करते है, उनका भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को संघ के अध्यक्ष मनोज हेतावल, वरिष्ठ अभिभाषक राजेन्द्र बापट, रघुवीर यार्दी, हेमंत शर्मा आदि ने संबोंधित करते हुए दोनो न्यायधीशगणो को बधाई दी। संचालन लोकेश जोशी ने किया एवं आभार प्रवीण शर्मा ने माना।

