भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर श्रमिको का किया सम्मान

देवास। लघुउद्योग भारती देवास ईकाई द्वारा 17 सितम्बर 2019 को भगवान विश्वकर्मा जयंती बनाई गई।
इस अवसर पर लघूउद्योग भारती के सदस्यों द्वारा उज्जैन रोड इंडस्ट्रीज एरिया ओर ए. बी. रोड इंडस्ट्रीज एरिये पर भगवान विश्वकर्मा ओर भारत माता की पूजा अर्चना की।

साथ ही दोनो इंडस्ट्रीज एरिये में कार्य करने वाले श्रमिको ओर ऑफिस स्टॉफ का तिलक लगा कर स्वागत किया और प्रसाद वितरण किया।
कार्यक्रम में उज्जैन रोड इंडस्ट्रीज एरिये के पुराने श्रमिको जिन्होंने पिछले 25 से 30 सालों से अपनी सेवाएं दी है उन्हें सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में लघूउद्योग भारती देवास ईकाई के सभी सदस्यगण मौजूद थे।
यह जानकारी विजेंद्र उपाध्याय ने दी।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply