देवास। सम्पूर्ण बलाई समाज द्वारा महादानी दानवीर श्री राजाबली जन्मोत्सव समिति, रेवाबाग द्वारा श्री राजाबली जी महाराज के जयंति पर विशाल चल समारोह 10 नवंबर, रविवार को निकलना था। शनिवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोध्या रामजन्म भूमि पर सुनाए गए फैसले के पश्चात कानून व्यवस्था एवं शांति सद्भाव के दृष्टिगत रखते हुए समिति द्वारा प्रशासन के आग्रह पर सर्वसम्मति से रविवार को निकलने वाला चल समारोह कुछ दिनो के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। आगामी तारीख शीघ्र ही तय की जाकर चल समारोह निकाला जाएगा। उक्त जानकारी प्रवीण सोलंकी एवं कुंदन मालवीय पह. ने दी।
Related Posts '
27 OCT
सेन थॉम एकेडमी के स्केटर आहिल ने जीते तीन स्वर्ण और एक रजत पदक
सेन थॉम एकेडमी के स्केटर आहिल ने जीते तीन स्वर्ण और...
26 OCT
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के स्वयंसिद्धा 3.0 दीपावली मेले का हुआ समापन
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के स्वयंसिद्धा 3.0...
26 OCT
चंदाना के विनोद जायसवाल सहित अवैध शराब कारोबार से जुड़े 10 आरोपी गिरफ्तार
चंदाना के विनोद जायसवाल सहित अवैध शराब कारोबार से...
24 OCT
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय स्वयंसिद्धा दीपावली मेले का शुभारंभ
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय...

