देवास। नागदा स्थित मोदी धर्मशाला के समीप श्रीराम मंदिर में देवउठनी एकादशी पर्व पर मंदिर पुजारी जितेन्द्र बैरागी ने भगवान श्रीराम का आकर्षक श्रृंगार किया। मंदिर को विद्युत साज-सज्जा से सजाया गया। विकेश मोदी ने बताया कि मां गायत्री रामायण मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हुए प्रतिवर्षानुसार की भांति शाम को भजन-कीर्तन करते हुए पारम्परिक रूप से तुलसी विवाह किया। तत्पश्चात आरती की गई। विवाह के दौरान आतिशबाजी हुई। मंडल सदस्य जितेन्द्र मोदी, सुधीर मोदी, सचिन मोदी, केतन मोदी, यशवंत मोदी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
Related Posts '
13 OCT
गरबे के रंग, माँ-बेटी के संग… देवास में पहली बार होगा तीन दिवसीय गरबा महोत्सव
गरबे के रंग, माँ-बेटी के संग… देवास में पहली बार होगा...
11 OCT
नवरात्रि के पहले दिन माता टेकरी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
नवरात्रि के पहले दिन माता टेकरी पर उमड़ी...
05 SEP
खाटू श्याम सेवा समिति ने धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
खाटू श्याम सेवा समिति ने धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण...
18 JAN
हिन्दू हम सब एक… एकता का यही भाव भारत को विश्व गुरु बनाएगा
हिन्दू हम सब एक... एकता का यही भाव भारत को विश्व गुरु...
15 JAN
हिंदुओं के संगठित रहने में ही हमारे गांवों का विकास संभव है
हिंदुओं के संगठित रहने में ही हमारे गांवों का विकास...

