चैम्पियनशीप ट्राॅफी अपने नाम कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी, देवास के छात्र-छात्राओं ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रोप स्कीपिंग चैम्पियशीप 2019 में 08 स्वर्ण, 13 रजत एवं 10 कांस्य पदक प्राप्त कर अंडर 14 बालक आयु वर्ग एवं अंडर 19 बालिका आयु वर्ग में चैम्पियनशीप ट्राॅफी अपने नाम कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रीटासिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता श्री राम पब्लिक आश्रम, अमृतसर (पंजाब) में आयोजित हुई थी जिसमें 12 राज्यों के लगभग 80 सी.बी.एस.ई. विद्यालयों के करीब 1200 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
प्रतियोगिता के अंडर 14 बालक आयु वर्ग की डबल डच स्पीड रिले में हनीसिंह पवार, शिवम नायक, यश नायक व रूद्रप्रताप सिंह बैस ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक एवं डबल डच पेयर स्पीड रिले में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक प्राप्त किया।
इसी प्रकार अंडर 14 बालिका आयु वर्ग की डबल डच पेयर स्पीड एवं डबल डच स्पीड रिले में कु. श्रद्धा पटेल, नशरा सिद्दकी, कनक यशोना, दक्षिता पवार ने क्रमशः रजत पदक एवं कांस्य पदक प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के अंडर 19 बालिका आयु वर्ग की डबल डच पेयर स्पीड रिले में कु. मित्रा शुक्ला, सृष्टि नाहर, अनुष्का राजपूत व दीक्षा चैहान ने स्वर्ण एवं डबल डच पेयर स्पीड रिले में रजत पदक प्राप्त किया। इसी प्रकार स्पीड होप में कु. दीक्षा चैहान ने कांस्य पदक, कु. अनुष्का राजपूत ने स्पीड स्प्रींट में कांस्य पदक एवं कु. सृष्टि नाहर ने 3 मिनिट इंडोरेंस में रजत पदक प्राप्त किया।
अंडर 19 बालक आयु वर्ग की डबल डच स्पीड रिले में सौम्य निगम, राजवर्द्धन सिंह राजपूत, मोक्षित चैहान एवं समीर खान ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
इस स्वर्णिम उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रीटासिंह एवं निदेशक श्री चरनजीत सिंह अरोरा ने सभी खिलाड़ियों व उनके कोच श्री विनय नायर को शुभकामनाए देते हुए बधाई प्रेषित की।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply