देवास। बैंक नोट प्रेस द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत देवास जिले के दिव्यांगजनों के लिए नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीएनपी के सीएसआर कार्यक्रम प्रभारी संजय भावसार ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम , कानपुर की उज्जैन स्थित उत्पादन इकाई और जिला प्रशासन के सहयोग से यह कार्यक्रम उत्कृष्ट विद्यालय मेंआयोजित किया गया। श्री भावसार ने बताया कि कलेक्टर डॉ. श्रीकांत पांडेय और बीएनपी के मुख्य महाप्रबंधक राजेश बंसल के निदेशों के अनुरूप इस कार्यक्रम में 170 दिव्यांगजनों का पंजीकरण हुआ। परीक्षण उपरांत श्रेणीवार उनकी दिव्यांगता के अनुरूप सभी को कृत्रिम अंग दिसंबर माह की उपयुक्त तिथि में दिए जाएंगे। शिविर स्थल पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीतला पटले, जनपद सीईओ राजेन्द्र यादव और सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक राजेश कामदार द्वारा लाभार्थियों से प्रत्यक्ष चर्चा कर उनकी कठिनाइयों का निराकरण भी किया गया और दिव्यांगता प्रमाणपत्र भी मेडिकल टीम द्वारा प्रदान किये गए।
Related Posts '
26 AUG
स्कूल वैन घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, सख्त कार्रवाई के निर्देश
स्कूल वैन घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान,...
25 AUG
राष्ट्रीय खेल दिवस पर अमलतास विश्वविद्यालय में होगा खेलो इंडिया संवाद
राष्ट्रीय खेल दिवस पर अमलतास विश्वविद्यालय में...
25 AUG
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर 15 अधिकारियों के वेतन काटने के आदेश
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर 15...
25 AUG
सेन थॉम ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने मनाया ओणम, ईद मिलाद-उन-नबी और रक्षाबंधन का उल्लास
सेन थॉम ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने मनाया ओणम, ईद...

