देवास। द हिमालय एकेडमी की छात्रा अक्षिता कमल सिंह भौंदिया ने राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। संस्था प्राचार्य प्रतीक्षा राठौर ने बताया की 65वीं राष्ट्रीय शालेय कराते प्रतियोगिता स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा दिनांक 1 से 6 दिसम्बर तक रानीताल स्टेडियम, जबलपुर में आयेाजित की गई। इस प्रतियोगिता में सभी प्रदेश, सी.बी.एस.ई., विद्या भारती आदि टीमों ने हिस्सा लिया। मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए द हिमालय एकेडमी से अक्षिता कमल सिंह भौंदिया, प्रिया राजेन्द्र पटेल एवं कोच प्रिंस सरोनिया सम्मिलित हुए जिसमें अक्षिता कमल सिंह भौंदिया ने अंडर 17, -40 किलो वर्ग में आसाम, वेस्ट बंगाल, गुजरात, तमिलनाडु, गोवा, महाराष्ट्र, बिहार, अरूणाचल प्रदेश सहित कई राज्यों की टीमों को हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त कर जिले, संभाग व राज्य का नाम रोशन किया।
Related Posts '
31 JAN
मयंकराज सिंह भदौरिया को चेंजमेकर्स ऑफ़ मध्य प्रदेश 2.0 का सम्मान
मयंकराज सिंह भदौरिया को चेंजमेकर्स ऑफ़ मध्य प्रदेश...
30 JAN
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी में बारहवीं के छात्र-छात्राओं को दी विदाई
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी में बारहवीं के...
30 JAN
आत्महत्या हेतु उकसाने के मामले में बरोठा पुलिस ने की कार्रवाई
आत्महत्या हेतु उकसाने के मामले में बरोठा...
29 JAN
जिला प्रशासन की ओर से नरेंद्र कुमार जोशी सम्मानित
जिला प्रशासन की ओर से नरेंद्र कुमार जोशी...

