देवास। श्री सूर्यविजय हनुमान मंदिर महिला मण्डल एवं स्थानीय भक्तगणो द्वारा संगीतमय भागवत ज्ञान गंगा महायज्ञ का आरंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। महिला मण्डल ने बताया कि शुक्रवार को प्रात: 9 बजे सरदार पटेल मार्ग, भट्ट बावड़ी स्थित सूर्यविजय हनुमान मंदिर से कलश यात्रा प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए पुन: कथा स्थल पहुंची। यात्रा में महिलाएं पितृ वस्त्र एवं सिर पर कलश धारण कर चल रही थी। यात्रा का विभिन्न स्थानो पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। मंदिर पुजारी गणेश दुबे ने बताया कि कथा 19 दिसंबर तक प्रतिदिन दोप. 12 से शाम 4 बजे तक चलेगी। कथा में विभिन्न प्रसंगो का सचित्र वर्णन होगा। कथा के प्रथम दिवस भागवताचार्य पं. सुभाषचंद्र शर्मा ने श्रीमद् भागवत कथा की महत्ता पर प्रकाश डाला। भक्ति, ज्ञान, वैराग्य, आत्मदेव चरित्र, शुकदेव अवतार एवं राजा परिक्षित जन्म की कथा प्रसंग सुनाया। महिला मण्डल ने समस्त श्रद्धालु भक्तो से कथा श्रवण कर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।
Related Posts '
24 OCT
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय स्वयंसिद्धा दीपावली मेले का शुभारंभ
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय...
21 OCT
देवास में उड़ान विद हीना द्वारा निःशुल्क महिला विशेष गरबा महोत्सव आयोजित
देवास में उड़ान विद हीना द्वारा निःशुल्क महिला...
20 OCT
देवास नगर में 21 बस्तियों से निकले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन
देवास नगर में 21 बस्तियों से निकले राष्ट्रीय...
19 OCT
देवास में पहली बार आयोजित माँ-बेटी गरबा महोत्सव का भव्य समापन
देवास में पहली बार आयोजित माँ-बेटी गरबा महोत्सव का...

