देवास। पतंजलि युवा भारत एवं भारत स्वाभिमान के तत्वधान में जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन 23 जनवरी को पिपरी (उदयनगर) में रखा गया है । भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी राकेश सेगवा ने बताया कि जिला स्तरीय बैठक में यह तय किया गया कि योग सोसाइटी के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिता नर्मदा मंदिर पिपरी में आयोजित की जाएगी। जिसमें एकल योगासन, सामूहिक योगासन स्पर्धा, जूनियर व सीनियर वर्ग एवं बालक बालिकाओं के साथ सामूहिक प्रतियोगिता भी होगी। योगासन स्पर्धा जूनियर वर्ग 9 से 14 वर्ष 15 से 25 वर्ष की आयु के युवक-युवती इस स्पर्धा में भाग लेंगे । प्रतियोगिता में जीतने वाले प्रतिभागी को राज्य लेवल व उसके आगे की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयनित किया जाएगा। इसका पंजीयन फार्म 20 जनवरी तक लेकर पतंजलि चिकित्सालय स्टेशन रोड देवास पर जमा कराना आवश्यक है। जिले की अन्य तहसील में वहां की पतंजलि योग समिति के तहसील प्रभारी को भी जमा करा सकते हैं। प्रतियोगिता 23 जनवरी को सुबह 10 बजे से 2बजे तक सनातन विचार मंच नर्मदा मंदिर ,पिपरी में आयोजित की जाएगी ।
Related Posts '
03 JUL
अमलतास अस्पताल द्वारा जिले के शासकीय अस्पतालों में क्वालिटी अवेयरनेस अभियान
अमलतास अस्पताल द्वारा जिले के शासकीय अस्पतालों में...
01 JUL
शुभि और इतिशा ने शूटिंग चैम्पियनशिप में जीते 3 स्वर्ग सहित 10 पदक
शुभि और इतिशा ने शूटिंग चैम्पियनशिप में जीते 3...
30 JUN
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव का जन्मदिवस सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया जाएगा
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव का जन्मदिवस...
27 JUN
24 घंटे में खुला 76 वर्षीय वृद्ध से चेन लूट का मामला, दोनों आरोपी गिरफ्तार
24 घंटे में खुला 76 वर्षीय वृद्ध से चेन लूट का मामला,...

