देवास 20 जनवरी 2020/ मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग द्वारा मानवाधिकार हनन के मामलों की जिलास्तर पर सीधी सुनवाई की जा रही है। आयोग आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोग की फुल बैंच द्वारा 22 जनवरी 2020 बुधवार को जिला कलेक्टर कार्यालय के सभागृह में मानवाधिकार हनन के लम्बित एवं मौके पर प्राप्त नये मामलों की सीधी सुनवाई की जायेगी। सुनवाई में आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार जैन, माननीय सदस्यद्वय मनोहर ममतानी एवं सरबजीत सिंह सहित आयोग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस सीधी सुनवाई में मानवाधिकार हनन से पीड़ित जिले का कोई भी व्यक्ति या समूह अपना नया आवेदन भी दे सकेंगे।
Related Posts '
27 OCT
सेन थॉम एकेडमी के स्केटर आहिल ने जीते तीन स्वर्ण और एक रजत पदक
सेन थॉम एकेडमी के स्केटर आहिल ने जीते तीन स्वर्ण और...
26 OCT
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के स्वयंसिद्धा 3.0 दीपावली मेले का हुआ समापन
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के स्वयंसिद्धा 3.0...
26 OCT
चंदाना के विनोद जायसवाल सहित अवैध शराब कारोबार से जुड़े 10 आरोपी गिरफ्तार
चंदाना के विनोद जायसवाल सहित अवैध शराब कारोबार से...
24 OCT
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय स्वयंसिद्धा दीपावली मेले का शुभारंभ
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय...

