देवास/ एसडीएम सोनकच्छ अंकिता जैन ने बताया कि प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने सोनकच्छ तहसील के गांव सुराखेड़ा में पट्टे धारकों की भूमि पर अवैध कब्जा को हटाकर वास्तविक पट्टे धारकों को कब्जा प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि पीड़ित पट्टे धारकों द्वारा मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में की गई थी। जिन पट्टे धारकों के उनके पट्टों पर कब्जा दिलाया गया उनमें जयनारायण पिता भेरूलाल भावसार निवासी डिगली, बापू पिता ओंकार निवासी डिगली, कान्हा पिता पूना मालवीय निवासी डिगली, दल्लु पिता घीसाजी मालवीय निवासी डिगली, सत्यनारायण पिता छोगालाल निवासी खेरिया जागीर, अंबाराम पिता दल्लु चौधरी निवासी डिगली शामिल है। बताया गया कि ग्राम पंचायत पटाड़िया ताज के ग्राम सुराखेड़ा में 20 सूत्रीय कार्यक्रम अंतर्गत उक्त हितग्राहियों को शासन की ओर से पट्टे प्रदान किए गए थे। मौके पर एसडीएम अंकिता जैन, तहसीलदार जीएस पटेल सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस बल उपस्थित थे।
Related Posts '
10 FEB
अवैध डीजल व थिनर भंडारण पर पुलिस की कार्यवाही, एक आरोपी गिरफ्तार
अवैध डीजल व थिनर भंडारण पर पुलिस की कार्यवाही, एक...
06 FEB
अमलतास में जन्मजात हृदय रोग जांच एवं उपचार शिविर आयोजित
अमलतास में जन्मजात हृदय रोग जांच एवं उपचार शिविर...
03 FEB
सेन थॉम एकेडमी के अर्णव ने आर्यभट्ट गणित चैलेंज में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
सेन थॉम एकेडमी के अर्णव ने आर्यभट्ट गणित चैलेंज में...
01 FEB
साइबर ठगी में 2 लाख रुपए जब्त, 9 गिरफ्तार
साइबर ठगी में 2 लाख रुपए जब्त, 9 गिरफ्तार ऑपरेशन...

