देवास। द हिमालय एकेडमी के 15 विद्यार्थियों ने मध्यप्रदेश कराते एसोसिएशन द्वारा धार में आयोजित राज्य स्तरीय कराते स्पर्धा में हिस्सा लिया। संस्था प्राचार्य प्रतीक्षा राठौर ने बताया कि द हिमालय एकेडमी के कराते कोच प्रिंस सरोनिया के मार्गदर्शन में पूजा पिता राजेश कौशल, प्रिया पिता राजेन्द्र पटेल व रूद्रप्रताप पिता हिम्मत यादव ने स्वर्ण पदक हासिल कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार मोहित पिता जितेन्द्र धाकड़, तनुज पिता विनोद पटेल, व पीयूष पिता जितेन्द्र धाकड़ ने रजत पदक हासिल कर प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अक्षिता पिता कमलसिंह भौंदिया, तशा पिता रशीद मंसूरी, दिव्यांशु पिता कमलसिंह भौंदिया व रिषभ पिता दिलीप यादव ने कांस्य पदक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया एवं विद्यालय का नाम रोशन किया।
Related Posts '
10 FEB
अवैध डीजल व थिनर भंडारण पर पुलिस की कार्यवाही, एक आरोपी गिरफ्तार
अवैध डीजल व थिनर भंडारण पर पुलिस की कार्यवाही, एक...
06 FEB
अमलतास में जन्मजात हृदय रोग जांच एवं उपचार शिविर आयोजित
अमलतास में जन्मजात हृदय रोग जांच एवं उपचार शिविर...
03 FEB
सेन थॉम एकेडमी के अर्णव ने आर्यभट्ट गणित चैलेंज में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
सेन थॉम एकेडमी के अर्णव ने आर्यभट्ट गणित चैलेंज में...
01 FEB
साइबर ठगी में 2 लाख रुपए जब्त, 9 गिरफ्तार
साइबर ठगी में 2 लाख रुपए जब्त, 9 गिरफ्तार ऑपरेशन...

