देवास। नगर केे मीरा बावडी स्थित श्री शनि देव सत्यारायण मंदिर में 24 जनवरी को शनिदेव के राशि परिवर्तन पर शनिदेव के प्रसन्नातार्थ प्रात: 6.39 से 8 बजे तक हवन एवं 8 से 10.30 बजे तक सभी भक्तजन हवन में सम्मिलित हो सकेंगे। हवन की पूर्णाहूति व आरती 10.45 पर होगी। मंदिर पुजारी पं. अजय कुमार ने बताया कि 24 जनवरी से होने वाले परिवर्तन में वृश्चिक राशि साड़ेसाती के प्रभाव से मुक्त हो जाएगी। अब साड़े साती का प्रभाव क्रमश धनु, मकर, कुंभ राशि पर होगा और ढैय्या शनि से वृषभ व कन्या राशि मुक्त होकर ढैैय्या शनि का प्रभाव अब मिथुन व तुला राशि पर रहेगा। 24 जनवरी से शनिदेव स्व राशि मकर पर केन्द्रित होंगे।
Related Posts '
10 FEB
अवैध डीजल व थिनर भंडारण पर पुलिस की कार्यवाही, एक आरोपी गिरफ्तार
अवैध डीजल व थिनर भंडारण पर पुलिस की कार्यवाही, एक...
06 FEB
अमलतास में जन्मजात हृदय रोग जांच एवं उपचार शिविर आयोजित
अमलतास में जन्मजात हृदय रोग जांच एवं उपचार शिविर...
03 FEB
सेन थॉम एकेडमी के अर्णव ने आर्यभट्ट गणित चैलेंज में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
सेन थॉम एकेडमी के अर्णव ने आर्यभट्ट गणित चैलेंज में...
01 FEB
साइबर ठगी में 2 लाख रुपए जब्त, 9 गिरफ्तार
साइबर ठगी में 2 लाख रुपए जब्त, 9 गिरफ्तार ऑपरेशन...

