देवास 25 जनवरी 2020/ नेहरू युवा केन्द्र देवास द्वारा जीवन कौशल शिक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को शासकीय महारानी चिमनाबाई कन्या माध्यमिक विद्यालय देवास में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रूचिता तिवारी सलाहकार ने कहा कि कुप्रथाओं के कारण महिलाओं में महावारी को दोष,पाप समझा जाता है और इसके कारण महिलाओं को बहुत सी बीमारियां हो जाती हैं। इसी दोष से किशोरियों भी नहीं बच पाई हैं। युवतियों को कुप्रथा और बीमारी से बचाने के लिए महिला बाल विकास द्वारा लगातार प्रयास से उदिता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। स्वच्छ महावारी के लिए बालिकाओं को सुरक्षित बातें बताई। उन्होंने इस तरह युवतियों में महावारी को लेकर भ्रामक और गलत बातें समाप्त हो जायेगी और वे स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए महावारी को स्वच्छ एवं सुरक्षित करेगी जिससे वे बहुत सी बीमारियों से भी बचेगी। केस स्टेडी के माध्यम से भी बताया गया। कार्यक्रम में संतोष बारोलिया, सपना पटेल एनवायव्ही, मेघा सामरे, जिला युवा समन्वयक अरविन्द श्रीधर एवं वर्मा मेडम उपस्थित थीं।
Related Posts '
10 FEB
अवैध डीजल व थिनर भंडारण पर पुलिस की कार्यवाही, एक आरोपी गिरफ्तार
अवैध डीजल व थिनर भंडारण पर पुलिस की कार्यवाही, एक...
06 FEB
अमलतास में जन्मजात हृदय रोग जांच एवं उपचार शिविर आयोजित
अमलतास में जन्मजात हृदय रोग जांच एवं उपचार शिविर...
03 FEB
सेन थॉम एकेडमी के अर्णव ने आर्यभट्ट गणित चैलेंज में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
सेन थॉम एकेडमी के अर्णव ने आर्यभट्ट गणित चैलेंज में...
01 FEB
साइबर ठगी में 2 लाख रुपए जब्त, 9 गिरफ्तार
साइबर ठगी में 2 लाख रुपए जब्त, 9 गिरफ्तार ऑपरेशन...

