नर्मदा जन्मोत्सव पर निकली चुनरी यात्रा

देवास। माँ नर्मदा मैय्या जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में ग्रामवासियों तथा माँ क्षिप्रा-नर्मदा भक्तो के तत्वावधान में भव्य चुनरी यात्रा निकाली। चुनरी यात्रा सुबह 10 बजे गाजे-बाजे के साथ भदौरिया काम्प्लेक्स एबी रोड से आरंभ हुई। यात्रा का जगह जगह अनेक संस्थाओ द्वारा पुष्पवर्षा द्वारा स्वागत किया गया। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए क्षिप्रा- नर्मदा नदी तट पर पहुँची। यात्रा के बाद मैया की महाआरती की तथा क्षिप्रा- नर्मदा मैया को चुनरी अर्पित कर प्रसादी वितरित की। मां नर्मदा जन्मोत्सव पर नदी तट पर स्नान के लिए भी भक्तों की भीड़ भी लगी रही। जानकारी मां शिप्रा नदी बचाओ समिति के अध्यक्ष राजेश बराना ने दी।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply