एकेडमी ऑफ इंदौर मेराथन में देवास के खिलाडियों ने किया नाम रोशन

खुशी पर्वत को मिला गोल्ड मेडल
देवास। 2 फरवरी 2020 को एकेडमी ऑफ इंदौर मैराथन नेहरू स्टेडियम से होते हुए 5,10,21,42 किलोमीटर की मैराथन दौड़ संपन्न हुई। जिसमे अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देवास जिले की बालिका ख़ुशी पर्वत ने ओपन कैटेगरी में अपना स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडल और नगद पुरस्कार जीतकर अपना लोहा मनवाया एक बार फिर जिले का नाम अग्रेषित किया।
देवास कोच जीतेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि मैराथन में जिले से कुल 115 धावकों ने हिस्सा लिया जिसमें 21 किलोमीटर में सभी धावकों सुरेंद्र शुक्ल, अजय दायमा, विक्रांत जोशी, संदीप वर्मा मोनू तिवारी,चंद्रशेखर तिवारी, सुभाष चावड़ा,अश्विन पागनीस , अंशुमा, अभी ठाकुर, रविंद्र एवं सतीश जाटव ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 2 घंटे के अंदर दौड़ समाप्त की।
10 किलोमीटर में डॉ योगेश वालिंबे, भालू सिंह राठौर, अथर्व तिवारी, अन्वेशा, शीतल वर्मा, राधा शुक्ल, दीपिका बोरीवाल(पटवारी), मनमीत ओजला,श्वेता,साक्षी, अंकिता वर्मा, अनीता मेहता हर्ष,ललित, और अश्लेषा ने अच्छा प्रदर्शन किया । 5 किलोमीटर में बड़ी संख्या में धावकों ने हिस्सा लिया । इस अवसर पर कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में अनिल श्रीवास्तव(प्रगति एथलेटिक्स क्लब), अनुपम टोपे(देवास कार्पोरेशन),जय हिन्द गु्र्रप कोच डॉ. तारिक शेख, डॉ. कोठारी, अरूण शर्मा (अध्यापक),सुरेश बैरागी, ने उपस्थित होकर धावकों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply