देवास। सतपुड़ा एकेडमी में इंटर स्कूल खो खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमे सेंट्रल इंडिया एकेडमी, कोटिल्य एकेडमी, दिल्ली पब्लिक वल्र्ड स्कूल एवं सतपुड़ा एकेडमी की टीमो ने भाग लिया। सर्वप्रथम प्रतियोगिता के मेजबान स्कूल द्वारा प्रतियोगी टीमो का पौधे भेंटकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि मिथुन विश्वास प्राचार्य न्यू ईरा एकेडमी एवं अन्य अतिथियों का संस्था संचालक भानूप्रतापसिंह सेंधव, प्राचार्य नरेश पंचोली, रविन्द्रसिंह सेंधव ने पुष्पगुच्छ एवं माला भेंटकर स्वागत किया, तत्पश्चात अतिथियों ने प्रतिभागी टीम के सभी खिलाडिय़ो से परिचय प्राप्त किया। खिलाडिय़ो ने उत्साह और उर्जा के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खो-खो प्रतियोगिता में श्रेष्ठ स्थान हॉसिल किया। सेंट्रल इंडिया एकेडमी की टीम विजेता एवं सतपुड़ा एकेडमी की टीम उपविजेता रही। विजेता टीम के धावक एवं सभी प्रतिभागियो को ट्राफी, पदक और प्रमाण पत्र अतिथियों द्वारा भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कोच रविन्द्र बिष्ट एवं रागिनी चौहान द्वारा किया गया। अंत में आभार श्रीमती सुरभि शुक्ला ने माना।
Related Posts '
05 AUG
नशे में वाहन चलाने वालों पर देवास पुलिस का कड़ा प्रहार
नशे में वाहन चलाने वालों पर देवास पुलिस का कड़ा...
29 JUL
सेंट्रल इंडिया एकेडमी में विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति व्यक्त किया सम्मान एवं कृतज्ञता
सेंट्रल इंडिया एकेडमी में विद्यार्थियों ने...
29 JUL
कैंब्रिज हायर सेकेंडरी स्कूल में गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया
कैंब्रिज हायर सेकेंडरी स्कूल में गुरु पूर्णिमा...
29 JUL
स्वर्गीय विकास जायसवाल की जन्म जयंती पर हुए विविध सेवा कार्य
स्वर्गीय विकास जायसवाल की जन्म जयंती पर हुए विविध...

