आर्ईडीए का निशुल्क दंत परीक्षण शिविर संपन्न

देवास। इंडियन डेंटल एसोसिएशन द्वारा 12 फरवरी को नगर निगम प्रांगण में निशुल्क दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। आईडीए मीडिया प्रभारी डॉ. अमित भाटी ने बताया कि शिविर में करीब 120 मरीजों का परीक्षण कर उचित मार्गदर्शन दिया गयाा।

शिविर में आईडीए देवास अध्यक्ष डॉ. वरूण आनंद, सचिव डॉ. अभिषेक सोनी, आईडीए म.प्र. इकाई के उपाध्यक्ष डॉ. नितिन मुंगी, उपाध्यक्ष डॉ. चेतन जोशी, मजहर शेख, सीडीएच चेयरमेन डॉ. राहुल राठौर , डॉ. नेहा आनंद, डॉ. तनजिला कुरेशी, डॉ. किरण मिश्रा, डॉ. योगिनी कुमावत, अभिराज सोनी उपस्थित थे। अंत में आईडीए की ओर से डॉ. प्रतीक श्रीवास्तव नेे नगर निगम का आभार व्यक्त किया।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply