देवास 25 फरवरी 2020/ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वें जन्म वर्ष के अवसर पर संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन के समन्वय से 26 फरवरी 2020 को सायं 7 बजे मल्हार स्मृति मंदिर में एक दिवसीय “गांधी कथा” का आयोजन किया गया है। गांधी कथावाचन सुप्रतिष्ठित गांधी चिन्तक, विचारक एवं गांधी कथा की कथाकार डॉ. शोभना राधाकृष्ण करेगी। उन्होंने इस वर्ष भारत सहित दुनिया के तीस से अधिक देशों में 125 गांधी कथा कही है। गांधी कथा में दृश्य एवं काव्य का प्रस्तुतिकरण डॉ. रवि चोपडा करेंगे तथा गांधी जी के प्रिय भजन, गांधी कथा धुन व गीत श्रीमती स्वाति भगत व उनके साथी गायेंगे। आयोजन के लिए कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय ने जिले के नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
Related Posts '
27 OCT
सेन थॉम एकेडमी के स्केटर आहिल ने जीते तीन स्वर्ण और एक रजत पदक
सेन थॉम एकेडमी के स्केटर आहिल ने जीते तीन स्वर्ण और...
26 OCT
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के स्वयंसिद्धा 3.0 दीपावली मेले का हुआ समापन
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के स्वयंसिद्धा 3.0...
26 OCT
चंदाना के विनोद जायसवाल सहित अवैध शराब कारोबार से जुड़े 10 आरोपी गिरफ्तार
चंदाना के विनोद जायसवाल सहित अवैध शराब कारोबार से...
24 OCT
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय स्वयंसिद्धा दीपावली मेले का शुभारंभ
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय...

