कोरोना वायरस के खत्मे हेतु किया यज्ञ अनुष्ठान

देवास। कोरोना वायरस के कारण फैल रही महामारी से बचने तथा जनजागरण और सभी के स्वास्थ्य की कामना के साथ रंगपंचमी पर प्रेमनगर पार्ट 2 रहवासी संघ ने स्थानीय स्वामी विवेकानन्द बाल उद्यान में हवन का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में कालोनी के रहवासियों ने ईश्वर से सभी की सुरक्षा की प्रार्थना के साथ आहुतियां दीं। अध्यक्ष सुंदरसिंह चिलानी ने कहा कि सभी जगह इस तरह के धार्मिक आयोजनों के द्वारा लोगों में कोरोना से बचाव हेतु जनजागरण किया जाना चाहिए। रंगपंचमी पर देवास में इस तरह का आयोजन पहली बार हुआ है।
यज्ञ में विकास उपाध्याय, सुनील पथरोड़, सचिन डोंगरे, लता जायसवाल,प्रभाकर पांडे ,राजेन्द्र सिंह देवड़ा दिलीप पटेल,गौरव सोनी, नरेन्द्र चौधरी,अनूप गुप्ता,सुदर्शन दुबे,रणजीत कुमार, योगेश सिन्हा,अरविंद भट्ट सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहवासियों ने सपरिवार आहूतियां देकर ईश्वर से दुनिया को इस महामारी से बचाने हेतु प्रार्थना की।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply