देवास 21 अप्रैल 2020/ कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय, अपर कलेक्टर एवं नगर निगम आयुक्त नरेन्द्र सूर्यवंशी द्वारा दिये गये निर्देशो के पालन मे नगर निगम तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा सतत रूप से सम्पूर्ण शहर मे सेनेटाईजेशन का कार्य किया जा रहा है। निगम के बडे फायर वाहन व छोटे फायर वाहन के साथ ही ट्रेक्टर मशीन व स्प्रे पम्प से प्रतिदन सम्पूर्ण शहर मे सेनेटाईजेशन का कार्य किया जा रहा है। शहर मे कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्तियो के निवास व आस-पास के क्षेत्रो को भी विशेष रूप से सेनेटाईज किया जा रहा है। प्रशासक, आयुक्त के निर्देश पर शहर मे फागींग मशीन से फागींग कार्य किये जाने के साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था अर्न्तगत नाला, नालियो, चेम्बरो की सफाई की जाने एवं झाडू लगवाई जाने का भी कार्य निगम द्वारा किया जा रहा है। इसी अर्न्तगत वार्ड क्रमांक 1 से 45 तक के क्षेत्रो मे स्प्रे पम्प से निगम स्वास्थ्य कर्मचारयिो द्वारा सेनेटाईजेशन का कार्य प्रतिदिन किया जा रहा है। बडे फायर वाहन से सम्पूर्ण औद्योगिक क्षेत्र एबी रोड पर सेनेटाइजेसन का कार्य निगम द्वारा किया गया। छोटे फायर वाहन से वार्डक्रमांक 29, 30, 6 के सम्पूर्ण क्षेत्रो को सेनेटाईज किया गया। ट्रेक्टर मशीन द्वारा वार्ड क्रमांक 22, 13 के सम्पूर्ण क्षेत्रो को भी सेनेटाईजेशन का कार्य किया गया। इसी प्रकार फागींग मशीन द्वारा वार्ड क्रमांक 8 के सम्पूर्ण क्षेत्रो मे फागींग कार्य निगम द्वारा किया गया। साफ-सफाई अर्न्तगत वार्ड क्रमांक 22 एवं 27 मे नाला नालियो की सफाई कराई गई तथा मार्गो पर झाडू भी लगवाई गई।
Related Posts '
18 JUN
अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मिली नई जिंदगी
अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मिली नई जिंदगी 30...
15 JUN
देवास सोशल मीडिया कॉन्फ्लुएंस में हुआ सोशल मीडिया इंफ्लून्सर्स का समागम
देवास सोशल मीडिया कॉन्फ्लुएंस में हुआ सोशल मीडिया...
15 JUN
अंतरराज्यीय चेन चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार
अंतरराज्यीय चेन चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार 7...
14 JUN
सेन थॉम एकेडमी में समर्पण समारोह के साथ नई शुरुआत
सेन थॉम एकेडमी में समर्पण समारोह के साथ नई...
04 JUN
ऑपरेशन त्रिनेत्रम से खुली दो चोरियों की गुत्थी, 4 आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन त्रिनेत्रम से खुली दो चोरियों की गुत्थी, 4...

