देवास। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ द्वारा राजराजेश्वर भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव अक्षय तृतीया पर घर पर ही विधि विधान से हवन एवं पूजा अर्चना कर मनाया गया। अध्यक्ष संजय शुक्ला द्वारा राज राजेश्वर भगवान परशुराम जी का समाज के वरिष्ठ पंडित देव नायक जी मिश्र के आचार्यत्व मैं पंडित नानू पंडित द्वारा दुग्ध अभिषेक एवं विधि विधान से पूजा अर्चना एवं हवन संपन्न करवाया गया। महामंत्री दिनेश मिश्रा ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आरती पूजन किया गया। तत्पश्चात आवश्यकता वाले सजातीय बंधुओं एवं अन्य वर्गों के लोगों को भोजन सामग्री का किट प्रदान किया गया। जिसमें आटा, दाल, चावल, शकर, चाय पत्ती, तेल, मसाले के पैकेट आलू इत्यादि सम्मिलित है। विगत 2 दिनों से समाज अध्यक्ष संजय शुक्ला, आशुतोष जोशी (पप्पू भैया), दिनेश मिश्रा, नयन कानूनगो द्वारा शहर की विभिन्न कालोनियों में जाकर यह सामग्री वितरित की जा रही है। जिसमें समाज के दानदाताओं द्वारा खुले हाथों से महासंघ को सहयोग प्रदान किया जा रहा है। समस्त ब्राह्मण बंधुओं ने महासंघ के निवेदन का पालन करते हुए अपने अपने घरों में ही अपने आराध्य देव भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना की। उक्त जानकारी युवा संघ के अध्यक्ष महेंद्र व्यास ने दी।
Related Posts '
27 OCT
सेन थॉम एकेडमी के स्केटर आहिल ने जीते तीन स्वर्ण और एक रजत पदक
सेन थॉम एकेडमी के स्केटर आहिल ने जीते तीन स्वर्ण और...
26 OCT
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के स्वयंसिद्धा 3.0 दीपावली मेले का हुआ समापन
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के स्वयंसिद्धा 3.0...
26 OCT
चंदाना के विनोद जायसवाल सहित अवैध शराब कारोबार से जुड़े 10 आरोपी गिरफ्तार
चंदाना के विनोद जायसवाल सहित अवैध शराब कारोबार से...
24 OCT
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय स्वयंसिद्धा दीपावली मेले का शुभारंभ
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय...

