देवास टाइम्स। सुतार बाखल क्षेत्र से एक परिवार से कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला था तब से इनके परिवार वालो के 14 लोगो को छात्रावास में क्वॉराटांइन के लिये रखा हुआ था। आज इनके परिवार से 2 लोगों का कोरोना वायरस पॉजिटिव टेस्ट आया है।
सुरेंद्र पिता बाबूलाल उम्र 62 वर्ष और कल्पना पति वीरेंद्र धारीवाल उम्र 50 वर्ष की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
इस प्रकार अब तक 28 मरीज कोरोना मरीज हुए। जिसमे से अब तक 8 ठीक हुए है ओर 7 लोगो की मौत हो चुकी है।

