देवास 01मई 2020/ कलेक्टर डॉ श्रीकांत पाण्डेय ने आज 01 मई 2020 को डागा पैलेस देवास में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पर क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों से जरूरी व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। उन्हें किसी चीज की दिक्कत तो नहीं है इस बारे में भी जानकारी ली। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी देवास डॉ आर.के. सक्सेना को इनकी सुबह शाम जांच करने के निर्देश दिए।
डागा पैलेस देवास में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर में 11 लोगो को क्वॉरेंटाइन किया गया है। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत देवास श्रीमती शीतला पटले,अपर कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी, एसडीएम अरविंद चौहान तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर के सक्सेना डॉक्टर अतुल विडबई सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

