देवास के लिए राहत भरी खबर तीन कोरोना पॉजिटिव हुए ठीक

देवास टाइम्स/ आज फिर अमलतास अस्पताल से एक राहत भरी खबर आई जबकि अमलतास में भर्ती तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजो ने कोरोना की जगं में जीत हासिल की जबकि उनकी तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
स्वस्थ हुए इन तीनो मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इनमें से आनंद नगर निवासी एक महिला को जब जिला चिकित्सालय से अमलतास रेफ़र किया गया था तो उन्हें श्वांस की तकलीफ के साथ साथ अत्यधिक योनिक रक्त स्राव भी हो रहा था। भर्ती के बाद उनकी तबियत बिगड़ने लगी तो अमलतास के चिकित्सकों की चिंता बढ़ गई, तुरंत कोरोना वार्ड प्रभारी डॉ. अश्विन सोनगरा ने मुख्य कार्यकारी डॉ. जगत रावत से विचारविमर्श कर महिला को रेस्पिरेटरी आई सी यू में शिफ्ट किया। उन्हें विशेष देखभाल की जरूरत थी इसलिए 4-4 घंटे की शिफ्ट में एक स्टाफ नर्स सिर्फ उन्हीं की देखभाल के लिए लगाया गया जिससे मरीज की हर घंटे की स्थिति पर नजर रखी जा सके और SPO2 की मानीटरिंग कर तुरंत रिपोर्ट दे सके। साथ ही मरीज को महिला रोग विशेषज्ञ की राय के अनुसार समय समय पर इलाज भी दिया गया।
नर्सिंग सुपरिटेंडेंट मनीष शर्मा ने बताया कि आइ. सी. यू. स्टाफ ने अपनी ड्यूटी को चुनौती मान कर अपना कार्य बखूबी ईमानदारी, निष्ठा और लगन से किया जिसके परिणाम स्वरूप आज स्वस्थ होकर लोटी है। इस दौरान कलेक्टर डॉ श्रीकांत पांडे, जिला पंचायत की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शीतल पाटले, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर के सक्सेना, सिविल सर्जन डॉ अतुल बिड़वइ और संस्था के चेयरमैन सुरेश भदौरिया के द्वारा समय समय पर मरीजों के स्वास्थ्य की पूर्ण जानकारी ली जाती थी ताकि इनके इलाज और देखभाल में किसी प्रकार की कमी ना रहे। इस चुनौती पूर्ण कार्य में अपना योगदान देने वाले सभी स्वास्थ कर्मियों और सफाई कर्मियों इसके लिए बधाई के पात्र हैं जिन्होंने अपनी और अपने परिवार की परवाह किए बगैर इन मरीजों की देखभाल की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर के सक्सेना ने बताया कि अब देवास जिले में कोरोना पाज़िटिव एक्टिव मरीजों की संख्या 7 है।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply