देवास। सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा युवा नेता विजय गहलोत ने महाराणा प्रताप जयंती की शुभकामना के साथ मांग की है कि बालगढ़ स्थित शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवास का नाम वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी के नाम किया जाना चाहिए। गहलोत पिछले तीन साल से यह मांग करते आ रहे हैं। आपने कहा कि ऐसे महापुरुषों की जीवन चरित्र केवल चित्र और जयंती तक सीमित ना रहे। आगे भी आने वाली पीढ़ी इनको अपने चरित्रों में उतारे और अमल करें यह हम सभी का उत्तरदायित्व है। आज हम अपने वीर महापुरूषों को केवल उनकी जयंती पर ही याद करते हैै। हर समाज में केवल राजनीति रह गई है। गहलोत ने कहा कि हम सब इन वीर पुरूषों के चरित्र को अपनी आने वाली पीढ़ी को बताए तथा उन्हें इनके बताए मार्ग को उनके जीवन में उतारने का प्रयत्न करें। आपने कहा कि भारत वर्ष में ऐसे अनेक वीर हुए है जिन्होंने समाज को नई दिशा दी है अगर बचपन से ही हम अपने बच्चों को इनके चरित्र की जानकारी दें और इनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करें तभी भारत विश्व गुरू बन सकता है। इसकी शुरूआत हम अपने घर स्कूलों एवं विश्वविद्यालयों से कर सकतें हैं।
Related Posts '
26 AUG
स्कूल वैन घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, सख्त कार्रवाई के निर्देश
स्कूल वैन घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान,...
25 AUG
राष्ट्रीय खेल दिवस पर अमलतास विश्वविद्यालय में होगा खेलो इंडिया संवाद
राष्ट्रीय खेल दिवस पर अमलतास विश्वविद्यालय में...
25 AUG
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर 15 अधिकारियों के वेतन काटने के आदेश
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर 15...
25 AUG
सेन थॉम ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने मनाया ओणम, ईद मिलाद-उन-नबी और रक्षाबंधन का उल्लास
सेन थॉम ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने मनाया ओणम, ईद...

