देवास 14 मई 2020/ सहायक आबकारी आयुक्त विक्रमदीप सांगर ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन और विक्रय के विरुद्ध कड़ी कार्यवाहियां जारी है। इसी कड़ी में वृत सोनकच्छ प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक डी पी सिंह ने आज 14 मई 2020 को ग्राम भौरासा, पुष्पगिरी के पास कंजर डेरे, ग्राम ओड में कार्यवाही की गई जिसमें मध्य जिसमें मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 06 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए जिसमें 01 ज्ञात तथा 05 प्रकरण अज्ञात पंजीबद्ध किये गये जिसमें 01 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, उक्त कार्यवाही में 35 लीटर हातभट्टी मदिरा, 2500 लीटर महुआ लाहान, बरामद किया गया, बरामद सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 150700 रुपये है आज की कार्रवाई में, आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, आबकारी आरक्षक दीपक टटवाडे, गोविंद बड़ावदिया, सनत ओझा एवं संगीता यादव आदि सम्मिलित थे। इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Related Posts '
01 JUL
शुभि और इतिशा ने शूटिंग चैम्पियनशिप में जीते 3 स्वर्ग सहित 10 पदक
शुभि और इतिशा ने शूटिंग चैम्पियनशिप में जीते 3...
30 JUN
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव का जन्मदिवस सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया जाएगा
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव का जन्मदिवस...
27 JUN
24 घंटे में खुला 76 वर्षीय वृद्ध से चेन लूट का मामला, दोनों आरोपी गिरफ्तार
24 घंटे में खुला 76 वर्षीय वृद्ध से चेन लूट का मामला,...
25 JUN
सेन थॉम एकेडमी में साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र आयोजित
सेन थॉम एकेडमी में साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र...

